मेघालय में चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ा, नामांकन दाखिल में सिर्फ दो दिन बचे

मेघालय में चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ा, नामांकन दाखिल में सिर्फ दो दिन बचे

मेघालय में चुनाव प्रचार जोर पकड़ रहा है। राजनीतिक दल मतदाताओं से जुड़ने का हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। राज्य की 60 विधानसभा सीटों के लिए नामांकन दाखिल में सिर्फ दो दिन बचे हैं। मतदान 27 फरवरी को होगा।

मेघालय के दूर-दराज के गांवों और कस्बों में भी हर तरफ प्रत्याशियों के समर्थन में बनाये गये गीतों की धुन पर लोग नाचते-गाते नजर आ रहे हैं। यहां तक की चुनाव आयोग भी तमाम म्यूजिक कॉन्सर्ट का इस्तेमाल वोटर जागरुकता बढ़ाने, युवाओं को मतदान के लिए प्रेरित करने और वोट फॉर कैश से सावधान रहने के लिए कर रहा है। नामांकन के लिए जाती हुई भीड़ में युवा, बच्चे और विशेष तौर पर महिलाएं अपने प्रत्याशी के समर्थन में बनाये गये खास गानों की थाप पर झूम रहे हैं, तो वहीं गाजे-बाजे और रॉक म्यूजिक के साथ उम्मीदवार गली-गली जाकर लोगों से समर्थन मांगते नजर आ रहे हैं।

Related posts

Leave a Comment