मेघालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में कॉनरेड संगमा ने लगातार दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। मेघालय के राज्यपाल फागू चौहान ने शिलांग में आयोजित एक भव्य समारोह में आज सुबह पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। एनपीपी द्वारा भाजपा, यूडीपी, पीडीएफ, एचएसपीडीपी और कुछ निर्दलीयों के समर्थन जुटाने से मेघालय डेमोक्रेटिक एलाएंस 2 दूसरी बार सत्ता में आई है। गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा भी इस शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित रहें। कॉनरेड संगमा के साथ, प्रेस्टोन टाइनसॉन्ग और स्निआवभालंग धर ने राज्य के उपमुख्यमंत्रियों के रूप में शपथ ली। अलेक्जेंडर लालू हेक, डॉ अम्पारीन लिंगदोह, पॉल लिंगदोह और कॉमिंगोन यंबोन ने 12-सदस्यीय नए एनपीपी के नेतृत्व वाले मेघालय मंत्रिमंडल में मंत्रियों के रूप में शपथ ली।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...