मूडीज ने भारत की सॉवरेन रेटिंग परिदृश्‍य को प्रोन्‍नत कर स्थिर किया

मूडीज ने भारत की सॉवरेन रेटिंग परिदृश्‍य को प्रोन्‍नत कर स्थिर किया

अंतरराष्ट्रीय मूल्‍यांकन एजेंसी मूडीज़ ने भारत की सॉवरेन रेटिंग परिदृश्‍य को नकारात्‍मक से प्रोन्‍नत कर स्थिर कर दिया है। मूडीज़ ने आर्थिक सुधार के विस्तार और वित्तीय क्षेत्र के खतरे कम होने पर ध्‍यान आकर्षित किया है। एजेंसी ने माना है कि भारत में टीकाकरण के विस्‍तार से कोरोना वायरस संक्रमण का असर कम होने से आर्थिक वृद्धि के लिए जोखिम कम हुआ है।

मुख्य आर्थिक सलाहकार के वी. सुब्रमण्यम ने कहा कि भारत की सॉवरेन रेटिंग और बेहतर होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र में जोखिम वास्तव में कम हुआ है और यही वजह है कि रेटिंग एजेंसी मूडीज ने भारत के परिदृश्य को नकारात्मक से स्थिर किया है। मूडीज़ द्वारा भारत की सकल घरलू उत्‍पाद की दर लगभग छह प्रतिशत रहने के अनुमान पर प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुए के वी. सुब्रमण्यम ने कहा कि रेटिंग एजेंसी का अनुमान अपेक्षा से कम है।

Related posts

Leave a Comment