मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कल सात राज्यों की आठ विधानसभा सीटों के उपचुनाव की भी घोषणा की

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कल सात राज्यों की आठ विधानसभा सीटों के उपचुनाव की भी घोषणा की

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कल सात राज्यों की आठ विधानसभा सीटों के उपचुनाव की भी घोषणा की। ये विधानसभा सीटें जम्मू-कश्मीर में बडगाम और नगरोटा, राजस्थान में अंता, झारखंड में घाटशिला, तेलंगाना में जुबली हिल्स, पंजाब में तरन-तारन, मिज़ोरम में डम्पा और ओडिशा में नुआपाड़ा हैं। उपचुनाव 11 नवंबर को और इनकी मतगणना, बिहार विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती के साथ 14 नवंबर को होगी।

इस बीच, आम आदमी पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनावों के लिए ग्‍यारह उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।

Related posts