मुइज्जू के भारत विरोध के कारण मालदीव में बच्चे की मौत, डॉर्नियर विमान को उड़ने की नहीं दी इजाजत

मालदीव में, समय पर इलाज़ न मिलने के कारण 14 वर्षीय एक बालक को जान गंवानी पड़ी है। मालदीव की स्थानीय मीडिया के अनुसार, राष्ट्रपति मुइज्जू ने बच्चे के इलाज के लिए भारतीय डॉर्नियर विमान को उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी।

दिमागी ट्यूमर से पीड़ित बच्चे को दौरा पड़ने के बाद, उसके परिजनों ने बच्चे को गाफ आलिफ विलिंगिली से राजधानी माले के इंदिरा गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाने के लिए एअर एंबुलेंस का अनुरोध किया था। मालदीव के संसद सदस्य मिकाली नसीम ने कहा है कि भारत के प्रति राष्ट्रपति मुइज्जू के शत्रुतापूर्ण रवैए के कारण लोगों को अपनी जान गंवाने की नौबत नहीं आनी चाहिए।

राष्ट्रपति मुइज्जू ने अपने चुनाव प्रचार में भारतीय डॉर्नियर विमान और हेलीकॉप्टरों को हटाने का वायदा किया था। राष्ट्रपति मुइज्जू ने भारत से इन विमानों को वापस लेने को कहा है। डॉर्नियर विमान और हेलीकॉप्टर का उपयोग मालदीव में मानवीय सहायता और आपूर्ति के लिए किया जाता रहा है।

Related posts

Leave a Comment