मुंबई पुलिस ने बम्‍बई हाई कोर्ट को सूचित किया कि 2 हजार 53 लोगों को कोविड-19 के नकली टीके लगाए गए

मुंबई पुलिस ने बम्‍बई हाई कोर्ट को सूचित किया कि 2 हजार 53 लोगों को कोविड-19 के नकली टीके लगाए गए

मुंबई पुलिस ने बम्‍बई उच्‍च न्‍यायालय को सूचित किया है कि दो हजार तिरपन लोगों को कोविड-19 के नकली टीके लगाए गए हैं। मुंबई पुलिस ने कांदिवली, बोरीवली, खार, वर्सोवा और परेल में विभिन्न शिविरों में हुए फर्जी टीकाकरण अभियान के सिलसिले में चार प्राथमिकी दर्ज की और चार सौ गवाहों के बयान लिए।

उच्च न्यायालय ने नकली टीकाकरण अभियान पर चिंता व्यक्त करते हुए मुंबई नगर निकाय, बीएमसी और राज्य सरकार को इस तरह के नकली टीकाकरण अभियान को रोकने के लिए एक नीति या दिशानिर्देश बनाने के लिए कहा। न्‍यायायल इस मामले की सुनवाई मंगलवार को करेगा।

Related posts

Leave a Comment