मुंबई की एक विशेष अदालत ने संजय राउत की न्यायिक हिरासत 10 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दी

मुंबई की एक विशेष अदालत ने पात्रा चाल भूमि घोटाला मामले में शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत की न्यायिक हिरासत 10 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दी है। इसके साथ ही उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई भी 10 अक्टूबर तक स्थगित कर दी। इससे पहले, धन शोधन निवारण अधिनियम की एक विशेष अदालत ने उनकी न्यायिक हिरासत 3 अक्टूबर तक बढ़ा दी थी। शिवसेना सांसद संजय राउत, एक अगस्त से प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में है।

Related posts

Leave a Comment