मार्च महीने में जीएसटी कलेक्शन 1,60,122 करोड़ रुपये रहा

मार्च महीने में जीएसटी कलेक्शन 1,60,122 करोड़ रुपये रहा

मार्च 2023 के महीने में सकल जीएसटी राजस्व संग्रह 1,60,122 करोड़ रुपये है, जिसमें सीजीएसटी 29,546 करोड़ रुपये, एसजीएसटी 37,314 करोड़ रुपये, आईजीएसटी 82,907 करोड़ रुपये (वस्तुओं के आयात पर संग्रहित 42,503 करोड़ रुपये सहित) और उपकर 10,355 करोड़ रुपये (वस्तुओं के आयात पर संग्रहित 960 करोड़ रुपये सहित) है। चालू वित्त वर्ष में यह चौथी बार है, जब सकल जीएसटी संग्रह 1.5 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया है, जो जीएसटी लागू होने के बाद से दूसरा सबसे बड़ा संग्रह है। इस महीने में अब तक का सबसे ज्यादा आईजीएसटी संग्रह हुआ है।

सरकार ने नियमित निपटान के रूप में आईजीएसटी से सीजीएसटी में 33,408 करोड़ रुपये और एसजीएसटी में 28,187 करोड़ रुपये का निपटान किया है। आईजीएसटी निपटान के बाद मार्च 2023 में केंद्र और राज्यों का कुल राजस्व सीजीएसटी के लिए 62,954 करोड़ रुपये और एसजीएसटी के लिए 65,501 करोड़ रुपये है।

मार्च 2023 के महीने का राजस्व पिछले साल इसी महीने में जीएसटी राजस्व से 13% अधिक है। इस महीने के दौरान, पिछले साल इसी महीने की तुलना में माल के आयात से राजस्व 8% अधिक है और घरेलू लेनदेन (सेवाओं के आयात सहित) से राजस्व 14% अधिक है। मार्च 2023 के दौरान रिटर्न दाखिल करने की संख्या अब तक की सबसे ज्यादा है। फरवरी के 93.2% इनवॉयस विवरण (जीएसटीआर-1 में) और 91.4% रिटर्न (जीएसटीआर-3बी में) मार्च 2023 तक दाखिल किए गए, जबकि पिछले साल इसी महीने में ये क्रमशः 83.1% और 84.7% थे।

2022-23 के लिए कुल सकल संग्रह 18.10 लाख करोड़ रुपये है और पूरे वर्ष के लिए औसत सकल मासिक संग्रह 1.51 लाख करोड़ रुपये है। 2022-23 में सकल राजस्व पिछले वर्ष की तुलना में 22% अधिक है। वित्त वर्ष 2022-23 की अंतिम तिमाही के लिए औसत मासिक सकल जीएसटी संग्रह 1.55 लाख करोड़ रुपये है, जबकि पहली, दूसरी और तीसरी तिमाही में औसत मासिक संग्रह क्रमशः 1.51 लाख करोड़ रुपये, 1.46 लाख करोड़ रुपये और 1.49 लाख करोड़ रुपये रहा था।

क्रम संख्या
राज्य
मार्च-22
मार्च-23
वृद्धि (%)

1
जम्मू और कश्मीर
368
477
29.42

2
हिमाचल प्रदेश
684
739
8.11

3
पंजाब
1,572
1,735
10.37

4
चंडीगढ़
184
202
10.09

5
उत्तराखंड
1,255
1,523
21.34

6
हरियाणा
6,654
7,780
16.93

7
दिल्ली
4,112
4,840
17.72

8
राजस्थान
3,587
4,154
15.80

9
उत्तर प्रदेश
6,620
7,613
15.01

10
बिहार
1,348
1,744
29.40

11
सिक्किम
230
262
14.11

12
अरुणाचल प्रदेश
105
144
37.56

13
नगालैंड
43
58
35.07

14
मणिपुर
60
65
9.37

15
मिजोरम
37
70
91.16

16
त्रिपुरा
82
90
10.21

17
मेघालय
181
202
11.51

18
असम
1,115
1,280
14.87

19
पश्चिम बंगाल
4,472
5,092
13.88

20
झारखंड
2,550
3,083
20.92

21
ओडिशा
4,125
4,749
15.14

22
छत्तीसगढ़
2,720
3,017
10.90

23
मध्य प्रदेश
2,935
3,346
14.01

24
गुजरात
9,158
9,919
8.31

25
दमन और दीव
 
 
 

26
दादर और नगर हवेली
284
309
8.99

27
महाराष्ट्र
20,305
22,695
11.77

29
कर्नाटक
8,750
10,360
18.40

30
गोवा
386
515
33.33

31
लक्षद्वीप
2
3
30.14

32
केरल
2,089
2,354
12.67

33
तमिलनाडु
8,023
9,245
15.24

34
पुदुचेरी
163
204
24.78

35
अंडमान व निकोबार द्वीप समूह
27
37
38.88

36
तेलंगाना
4,242
4,804
13.25

37
आंध्र प्रदेश
3,174
3,532
11.26

38
लद्दाख
23
23
-3.66

39
अन्य प्रदेश
149
249
66.48

40
केंद्र क्षेत्राधिकार
170
142
-16.31

 
कुल योग
1,01,983
1,16,659
14.39

Related posts

Leave a Comment