मानसून: मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में ओडिसा और झारखण्‍ड में तेज बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया

अगले पांच दिनों के दौरान पूर्व-मध्‍य और उत्‍तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्‍सों में तेज से बहुत तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में ओडिसा और झारखण्‍ड में बहुत तेज बारिश होने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कल से 28 जून तक बहुत तेज बारिश होने के आसार है।

इस बीच, मौसम विभाग ने कहा है कि दक्षिण पश्चिम मॉनसून प्रायद्वीप के अधिकतर भागों, पूर्व भारत और मध्‍य तथा उत्‍तर पश्चिम भारत के कुछ और हिस्‍सों की ओर आज बढ चुका है। अगले पांच दिनों के दौरान पूर्व-मध्‍य और उत्‍तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्‍सों में तेज सेबहुत तेज बारिश होने की संभावना है।

Related posts

Leave a Comment