महिला क्रिकेट में, भारत ने डर्बी में दूसरे T20 में इंग्लैंड को 8 विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 1-1 से बराबरी की

महिला क्रिकेट में, भारत ने डर्बी में दूसरे T20 में इंग्लैंड को 8 विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 1-1 से बराबरी की

भारत ने तीन T20 महिला क्रिकेट मैचों की श्रृंखला के दूसरे मैच में इंग्लैंड को आठ विकेट से हराकर श्रृंखला में एक-एक से बराबरी कर ली है। कल रात डर्बी में इंग्‍लैंड ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए निर्धारित बीस ओवर में छह विकेट पर एक सौ 42 रन बनाए। जवाब में भारत ने सोलह ओवर और चार गेंद में दो विकेट पर 146 रन बनाकर मैच जीत लिया।

दोनों देशों के बीच श्रृंखला का अंतिम ट्वेंटी-ट्वेंटी मैच कल ब्रिस्‍टल में खेला जाएगा। इस श्रृंखला के बाद दोनों टीमें तीन एकदिवसीय मैच भी खेलेंगी।

Related posts

Leave a Comment