महाराष्ट्र, कर्नाटक और बिहार में बाढग्रस्त इलाकों में राहत और बचाव कार्य जोर-शोर से जारी है।
महाराष्ट्र के रत्नागिरि जिले के खेड़ तालुका के खेड़ पोसरे गांव में भूस्खलन में दबे हुए लोगों के कम से कम 17 शव बरामद किए गए हैं। इस बीच रायगढ़ जिले के महाड़ और पोलादपुर तालुका में भूस्खलन के मलबे से साठ लोगों के शव बरामद किए गए हैं।
कर्नाटक में उत्तर कन्नड़, शिवमोग्गा, कोडगु, बेलगावी, हावेरी, चिक्कमंगलुरु, धारवाड़, हासन और दावणगेरे जिलों में मूसलाधार वर्षा हो रही है। भारतीय तटरक्षक बल ने बाढ प्रभावित उत्तर कन्नड जिले में सौ लोगों को बचाया।
बिहार के बाढ़ग्रस्त इलाकों से अभी तक एक लाख दस हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। दरभंगा, मधुबनी, पूर्व और पश्चिम चम्पारन सहित 11 जिलों के करीब 400 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्य आपदा मोचन बल की 16 टीमें राहत और बचाव कार्य में लगाई गई हैं।