महाराष्ट्र में, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने प्रतिष्ठित गेटवे ऑफ इंडिया पर योग कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर एकनाथ शिंदे ने कहा कि राज्य सरकार ने योग दिवस मनाने की योजना बनाई है और इसमें 35 लाख नागरिकों के भाग लेने की उम्मीद है। महाराष्ट्र के विधानभवन के प्रांगण में भी योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें राज्यपाल रमेश बैस, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, विधान परिषद की उपाध्यक्ष डॉ. नीलम गोरहे सहित करीब दो हजार योग प्रेमी हिस्सा ले रहे हैं। भारतीय नौसेना मुंबई में विभिन्न नौसेना ठिकानों के साथ-साथ आईएनएस विशाखापत्तनम और आईएनएस मोरमुगाओ पर भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रही है। नौसेना कर्मियों ने मरीन ड्राइव पर योग प्रदर्शन में भी भाग लिया। नागपुर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने योग प्रदर्शन में हिस्सा लिया। पुणे में, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने जी-20 के शिक्षा कार्य समूह के प्रतिनिधियों के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में भाग लिया।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...