मध्य प्रदेश सरकार ने घोषणा की है कि अगले महीने से राज्य में मुख्यमंत्री राशन आपके द्वार योजना लागू हो जाएगी। इसके अंतर्गत ऐसे गांवों में वाहनों के जरिए राशन पहुंचाया जाएगा, जहां उचित दर की दुकानें नहीं हैं।
मुख्यमंत्री राशन आपके द्वार योजना का उदृदेश्य दिव्यांग, वृद्ध और शारीरिक रूप से असहाय व्यक्तियों को दूसरे गांव की राशन दुकान तक जाकर वहां से खाद्य सामग्री लेने में होने वाली कठिनाई से बचाना है। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए घरेलू और कृषि उपभोक्ताओं को विद्युत दरों में 20 हजार करोड़ रुपए से अधिक की सब्सिडी देने का निर्णय लिया है।
प्रिय किसान भाइयों, बढ़ते हुए कोयले के रेट पैदा हुए अन्य समस्याओं के बावजूद भी हमने तय किया कि बिजली आपूर्ति बाधित नहीं होना चाहिए। मेरी इतनी प्रार्थना जरूर है कि संकट के इस दौर में अनावश्यक बिजली न जले।
राज्यमंत्रिमंडल द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार घरेलू उपभोक्ताओं के लिए सरकार गृह ज्योति योजना में चार हजार नौ सौ 81 करोड़ रुपए की सब्सिडी देगी। वहीं कृषि क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए 15 हजार 722 करोड़ से अधिक की सब्सिडी दी जाएगी।