मध्य प्रदेश में शहरी निकाय चुनाव के पहले चरण के वोटों की गिनती जारी

मध्य प्रदेश में शहरी निकाय चुनाव के पहले चरण के वोटों की गिनती जारी

मध्य प्रदेश में शहरी निकाय चुनाव के पहले चरण के वोटों की गिनती आज सुबह नौ बजे शुरू होगी। साथ ही साथ परिणाम भी घोषित किये जाते रहेंगे।

राज्य चुनाव आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने जानकारी दी है कि आज 11 नगर निगमों, 36 नगरपालिका परिषद और 86 नगर परिषद में वोटों की गिनती होगी। इन सभी नगरीय निकायों में मतदान ईवीएम से हुआ था। दूसरे चरण की मतगणना 20 जुलाई को होगी। राज्य के चार प्रमुख नगर निगमों भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के नतीजे भी आज घोषित किए जाएंगे। इन चुनावों में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस के बीच है।

Related posts

Leave a Comment