मध्‍य प्रदेश में खेलो इंडिया युवा खेल की एथलेटिक्‍स प्रतिस्‍पर्धा में दो राष्‍ट्रीय युवा रिकॉर्ड बने

मध्‍य प्रदेश में कल खेलो इंडिया युवा खेल की एथलेटिक्‍स प्रतिस्‍पर्धा में दो राष्‍ट्रीय युवा रिकॉर्ड बने। दिल्‍ली की सोनम ने छह मिनट 45 और 71 सेकेंड में दो सौ मीटर की बाधा दौड में एक नया रिकॉर्ड बनाया जबकि राजस्‍थान के सिद्धार्थ चौधरी ने 21 दशमलव शून्‍य चार मीटर के गोला फेंक प्रतिस्‍पर्धा में एक नया रिकॉर्ड बनाया। एथलेटिक्‍स में लडकों की पूर्ण चैंपियनशिप वर्ग का खिताब मध्‍य प्रदेश ने जीता। वहीं लडकियों की पूर्ण चैंपियनशिप वर्ग का खिताब महाराष्‍ट्र ने अपने नाम किया। पदक तालिका में 26 स्‍वर्ण पदक सहित 79 पदक जीतकर महाराष्‍ट्र पहले स्‍थान पर है। 22 स्‍वर्ण पदक सहित कुल 53 पदक जीतकर हरियाणा दूसरे स्‍थान पर और 21 स्‍वर्ण के साथ मेजबान मध्‍य प्रदेश तीसरे स्‍थान पर है। मध्‍य प्रदेश ने 53 पदक जीते हैं। खेलो इंडिया युवा खेल के सातवें दिन वॉटर स्‍पोर्ट्स प्रतिस्‍पर्धा में आज से कैनो स्‍लैलम स्‍पर्धा शुरू हो रही है।

Related posts

Leave a Comment