मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रदेश में मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार योजना का शुभारंभ किया। टिकमगढ़ जिले में बगाज माता मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने चयनित लाभार्थियों को मुफ्ट में भूखंड के पट्टे सौंपे।
योजना के तहत टिकमगढ़ जिले के दस हजार 918 परिवारों को कुल 129 करोड़ रूपए के भूखंड के पट्टे दिए गए। योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गरीब लोगों को मकान बनाने में मदद करना है।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भूखंड के पट्टे पति और पत्नी दोनों के नाम पर होंगे।