मणिपुर में भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 50 हुई

मणिपुर में भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 50 हुई

मणिपुर में नोनी जिले के भूस्खलन क्षेत्र से अब तक 50 लोगों के पार्थिव शरीर निकाले गए हैं। 29 और 30 जून की रात को भूस्खलन की घटना में 18 लोग घायल हुए थे जिनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। शेष 11 लोगों की तलाश की जा रही है।

भूस्खलन की घटना में प्रादेशिक सेना की 107वीं बटालियन के जवान भी लापता हो गए थे। अब तक प्राप्त 50 लोगों के शवों में 29 जवानों के पार्थिव शरीर भी शामिल हैं। उसी बटालियन के 13 जवान बचा लिये गए थे जिनका उपचार किया जा रहा है। शेष 11 लोगों की तलाश की जा रही है जिनमें छह मजदूर शामिल हैं। ये मजदूर नोनी जिले में रेल परियोजना पर काम कर रहे थे। शवों की स्थिति बिगड़ने के कारण पहचान करना मुश्किल होता जा रहा है। तलाश के कार्य में करीब एक हजार लोग शामिल है और उन्नत उपकरणों का उपयोग किया जा रहा है।

Related posts

Leave a Comment