मणिपुर में आज पांच विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के सात मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान हो रहा है। सुबह सात बजे से शुरू हुआ मतदान शाम चार बजे तक चलेगा। 5 मार्च को दूसरे चरण के मतदान के दौरान उपद्रवियों द्वारा इन मतदान केंद्रों पर ईवीएम को नुकसान पहुंचाने की घटनाओं को देखते हुए चुनाव आयोग ने पुनर्मतदान कराने का फैसला किया। पांच विधानसभा क्षेत्र हैं – वांगजिंग तेंथा, उखरुल, चिंगई, करोंग और तदुबी।
मणिपुर में पांच विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के सात मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान जारी