भूटान और नेपाल ने ”वैक्‍सीन मैत्री” पहल के अंतर्गत कोविड टीके की आपूर्ति करने के लिए भारत के प्रति आभार व्‍यक्‍त किया

भूटान और नेपाल ने ”वैक्‍सीन मैत्री” पहल के अंतर्गत कोविड टीके की आपूर्ति करने के लिए भारत के प्रति आभार व्‍यक्‍त किया

भूटान और नेपाल ने ”वैक्‍सीन मैत्री” पहल के अंतर्गत कोविड टीके की आपूर्ति करने के लिए भारत के प्रति आभार व्‍यक्‍त किया है। संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा के सत्र को संबोधित करते हुए भूटान के विदेश मंत्री ल्‍योंपो तंदी दोरजी ने कहा कि देश के 90 प्रतिशत से अधिक लोगों का टीकाकरण भारत सहित मित्र देशों के सहयोग से ही संभव हो सका है।

नेपाल के विदेश सचिव भरत राज पौडियाल ने भी अपने देश को टीके देने के लिए भारत की प्रशंसा की है।

भारत सरकार की टीका मैत्री पहल के अंतर्गत 250 करोड से अधिक कोविड टीके सौ देशों को दिये गए हैं। इनमें नेपाल को दिये गए लगभग 95 लाख और भूटान को दिये गए पांच लाख पचास हजार टीके शामिल हैं।

Related posts

Leave a Comment