43 भारतीय सैनिकों की एक टुकड़ी मंगोलिया के साथ सैन्य अभ्यास के लिए रवाना हो गई है। इस अभ्यास को नोमैडिक एलीफैंट नाम दिया गया है। यह दोनों देशों के बीच 15वां सैन्य अभ्यास होगा। यह अभ्यास राजधानी उलानबाटर में सोमवार 17 जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगा। संयुक्त अभ्यास का आयोजन दोनों देशों में बारी-बारी से किया जाता है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों की सेना के बीच सकारात्मक माहौल बनाना और सर्वोत्तम कार्यशैली का आदान-प्रदान करना है। अभ्यास के दौरान पर्वतीय इलाकों में आतंकरोधी अभियान पर विशेष बल दिया जाएगा।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...