भारतीय वायु सेना के 140 से अधिक विमान पोखरण परीक्षण रेंज में होने वाले वायु शक्ति युद्धाभ्‍यास में भाग लेंगे

भारतीय वायु सेना के 140 से अधिक विमान पोखरण परीक्षण रेंज में होने वाले वायु शक्ति युद्धाभ्‍यास में भाग लेंगे

भारतीय वायु सेना के 140 से अधिक विमान राजस्‍थान में पोखरण परीक्षण रेंज में सात मार्च को होने वाले वायु शक्ति युद्धाभ्‍यास में भाग लेंगे। हमारे संवाददाता ने वायु सेना के सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि इस युद्धाभ्‍यास में राफेल, हल्‍के लड़ाकू विमान – तेजस, सुखोई- 30 और अन्य लड़ाकू विमान भाग लेंगे।

यह वायु सेना का अब तक का सबसे बड़ा युद्धाभ्‍यास होगा। इसका आयोजन हर तीन साल में किया जाता है जिसमें वायु सेना अपने कौशल का प्रदर्शन करती है। वायु सेना ने एक वीडियो प्रोमो जारी कर अपने कौशल को प्रदर्शित करने के लिए युद्धाभ्‍यास के उद्देश्य को दर्शाया है।

वायु शक्ति युद्धाभ्‍यास दुश्मन के काफिले, टैंकों, राडार स्टेशन, रेलवे यार्ड और सैन्य मुख्यालय आदि पर जमीन से निशाना बनाते हुए अपने कौशल को प्रदर्शित करने के बारे में है। इससे पहले यह अभ्यास 16 फरवरी, 2019 में किया गया था।

Related posts

Leave a Comment