भारतीय रेलवे सिग्नल प्रणाली, दूरसंचार और अन्य बुनियादी ढांचे के विकास के आधुनिकीकरण के लिए लगभग 55 हजार करोड़ रुपये के निवेश करेगा। रेलवे ने अब तक दो हजार दो सौ 21 रेलवे स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग शुरू की है। रेल संचालन में डिजिटल प्रौद्योगिकियों का लाभ उठाने और सुरक्षा बढ़ाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग को बड़े पैमाने पर अपनाया जा रहा है। रेलवे बोर्ड इंफ्रास्ट्रक्चर के सदस्य संजीव मित्तल ने संवाददाताओँ से कहा कि स्पेक्ट्रम आवंटन और अत्याधुनिक सिग्नलिंग प्रणाली के प्रावधान से रेलवे परिचालन में चौतरफा सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि मानवीय त्रुटि के कारण रेलगाड़ियों के आपस में टकराने की घटनाओं को समाप्त करने और गति क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी।
Related posts
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...