इस त्योहार के मौसम में रेल यात्रियों की सुविधा और यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने हेतु भारतीय रेल इस साल छठ पूजा तक 211 विशेष ट्रेनों (जोड़े में) की 2561 फेरे चला रहा है। रेलवे मार्गों पर दरभंगा, आजमगढ़, सहरसा, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, फिरोजपुर, पटना, कटिहार और अमृतसर आदि जैसे देशभर के प्रमुख स्थलों को जोड़ने के लिए विशेष ट्रेनों की योजना बनाई गई है। भारतीय रेल ने इस त्योहार के मौसम के दौरान यात्रियों के लिए सुगम एवं आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने हेतु अतिरिक्त 32 विशेष सेवाओं को अधिसूचित किया है, जबकि 179 विशेष सेवाओं को पहले अधिसूचित किया गया था।
क्र.सं.
रेलवे
विशेष सेवा की कुल संख्या (जोड़े में)
फेरों की कुल संख्या
1
सीआर
10
132
2
ईसीआर
10
176
3
ईसीओआर
6
94
4
ईआर
14
108
5
एनआर
44
367
6
एनसीआर
9
227
7
एनईआर
3
44
8
एनएफआर
4
64
9
एनडब्ल्यूआर
7
257
10
एसआर
11
56
11
एसईआर
4
22
12
एससीआर
35
271
13
एसडब्ल्यूआर
23
386
14
डब्ल्यूसीआर
7
26
15
डब्ल्यूआर
24
331
कुल योग
211
2561
सीटों को घेरने, अधिक किराया वसूली और दलाली गतिविधि आदि जैसे किसी भी तरह के कदाचार पर नजर रखी जा रही है। अनारक्षित डिब्बों में यात्रियों के व्यवस्थित प्रवेश के लिए आरपीएफ कर्मचारियों की देखरेख में टर्मिनस स्टेशनों पर कतार बनाकर भीड़ नियंत्रण के उपाय सुनिश्चित किए जा रहे हैं।