भारतीय फुटबाल टीम आज विश्व कप के क्वालिफायर मुकाबले में पड़ोसी देश बांग्लादेश का सामना करेगी

भारतीय फुटबाल टीम आज विश्व कप के क्वालिफायर मुकाबले में पड़ोसी देश बांग्लादेश का सामना करेगी। भारत की कोशिश होगी कि वह अपने ग्रुप में तीसरा स्थान हासिल कर ले जिससे उसे एएफसी -एशियाई कप 2023 क्वालिफायर के अंतिम दौर में जगह मिल सके। इसके लिए भारत को बांग्लादेश और अफगानिस्तान के साथ अपने मैच जीतने होंगे। भारत ने अभी तक कोई मैच नहीं जीता है। अधिकारिक रूप से भारत फीफा विश्व कप 2022 क्वालिफायर्स के तीसरे दौर के लिए पहले ही मुकाबले से बाहर हो गया है।

Related posts

Leave a Comment