भारतीय तटरक्षक बलों ने पोरबंदर के निकट समुद्र में डूब रही नौका से पांच मछुआरों को बचाया

भारतीय तटरक्षक बलों ने पोरबंदर के निकट समुद्र में डूब रही नौका से पांच मछुआरों को बचाया

भारतीय-तटरक्षक बलों ने गुजरात में पोरबंदर से लगभग 50 किलोमीटर दूर समुद्र में डूब रही मछली पकड़ने वाली नौका से सभी पांच मछुआरों को बचा लिया है। तटरक्षक बलों ने आपात संकेत मिलने पर यह कार्रवाई की। इस नौका में लगभग 75 प्रतिशत पानी भर गया था। मछुआरों को चिकित्‍सा सहायता भी उपलब्‍ध कराई गई।

Related posts

Leave a Comment