विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला कहा है भारत सरकार क्षेत्र में आपसी संपर्क सहित आर्थिक, ऊर्जा और डिजिटल संपर्क बढ़ाने पर सबसे अधिक जोर दे रही है। लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में कल भारत के पड़ोसी देशों पर प्रशिक्षण मॉड्यूल के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए, हर्षवर्धन श्रृंगला ने इस संबंध में सरकार द्वारा उठाये गये कदमों का जिक्र किया और पड़ोसी पहले की नीति के महत्व को रेखांकित किया।
उन्होंने कहा कि भारत और बांग्लादेश को जल्द ही छह रेल लिंक के जरिए जोड़ा जाएगा। मल्टी-मोडल परिवहन व्यवस्था का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कोलकाता से चटगांव बंदरगाह और अंतर्देशीय जल मार्गों से माल त्रिपुरा पहुंच सकता है।