भारत को रिकॉर्ड छठे कार्यकाल के लिये संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के लिए भारी बहुमत से चुना गया है। संयुक्त राष्ट्र में स्थायी भारतीय मिशन ने कहा कि भारत मानवाधिकारों के संरक्षण और संर्वद्धन के लिए परिषद के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। मिशन ने भारत में विश्वास व्यक्त करने के लिए संयुक्त राष्ट्र के अन्य सदस्य देशों का आभार व्यक्त किया और कहा कि वह सम्मान, संवाद और सहयोग के माध्यम से मानवाधिकार संर्वद्धन और संरक्षण के लिये काम करता रहेगा। मिशन ने परिषद के लिए चुने गये अन्य सदस्य देशों को बधाई दी।
Related posts
केंद्र ने विकसित भारत जी राम जी अधिनियम के एक जुलाई से क्रियान्वयन की अधिसूचना जारी की
केंद्र सरकार ने विकसित भारत जी राम जी- गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम,...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं
प्रधानमंत्री Narendra Modi ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए 1998 के पोखरण...
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को दो विकेट से हराया
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को दो विकेट से हरा दिया। मुंबई इंडियंस ने निर्धारित...