भारत यूक्रेन जैसे संघर्षों के कारण तेजी से विभाजित हो रहे विश्व में सेतु की भूमिका निभा सकता है: विदेश मंत्री जयशंकर

विदेश मंत्री डॉक्‍टर सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि भारत यूक्रेन जैसे संघर्षों के कारण विभाजित हो रहे विश्‍व को जोड़ने में सेतु की भूमिका निभा सकता है। दुबई में भारत वैश्विक मंच (आईजीएफ)- संयुक्‍त अरब अमीरात शिखर सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए डॉक्‍टर जयशंकर ने विश्‍व में रूस-यूक्रेन संघर्ष के व्‍यापक असर के कारण हुए दो बड़े विभाजनों का उल्‍लेख किया। भारत और संयुक्‍त अरब अमीरात जैसे देशों की भूमिका का विश्‍लेषण करते हुए डॉक्‍टर जयशंकर ने कहा कि संघर्ष समाप्‍त करने के लिए राजनीतिक प्रक्रिया सुनिश्चित करना हमारे हित में है।

Related posts

Leave a Comment