भारत में दो से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए कोविड-19 वैक्सीन अक्टूबर से उपलब्ध हो जाएगी। राष्ट्रीय विषाणु संस्थान-एन आई वी, पुणे की निदेशक सुश्री प्रिया अब्राहम ने बताया कि बच्चों में कोवैक्सीन के दूसरे और तीसरे चरण के परीक्षण के परिणाम शीघ्र नियामक को सौंपे जाएंगे। उधर, जायडस कैडिला की वैक्सीन भी आने वाली है। पुणे स्थित एनआईवी ने प्री-क्लीनिक परीक्षण किये थे और नैदानिक परीक्षण तथा प्रयोगशाला कार्य के संदर्भ में क्लीनिकल परीक्षण में मदद की थी।
कोविड के बारे में वैज्ञानिक विकास के संदर्भ में उन्होंने बताया कि जल्द ही इसके नतीजे आ जाएंगे और इन्हें विनियामकों को उपलब्ध करा दिया जाएगा। प्रिया अब्राहम ने बताया है कि जाइडस कैडिला टीके का परीक्षण भी किया जा रहा है। यह टीका बच्चों को भी लगाया जा सकता है। प्रिया अब्राहम ने यह भी कहा कि कोविडरोधी टीके डेल्टा वेरिएंट सहित सभी प्रकार के वेरिएंट से बचाव कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में बूस्टर डोज की सलाह दी जा सकती है।