भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन ने कहा- उनका देश हिंदू मंदिरों पर हमलों को बहुत गंभीरता से ले रहा है

भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन ने कहा- उनका देश हिंदू मंदिरों पर हमलों को बहुत गंभीरता से ले रहा है

भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन ने कहा है कि उनका देश हिंदू मंदिरों पर हमलों को बहुत गंभीरता से ले रहा है और उसे ऐसी स्थितियों से निपटने का काफी अनुभव है। फिलिप ग्रीन नई दिल्ली में एशिया सोसाइटी पॉलिसी इंस्टीट्यूट में ऑस्ट्रेलिया में हिंदू मंदिरों पर हमलों के संबंध में एक प्रश्न का उत्तर दे रहे थे।

फिलिप ग्रीन ने अगले साल भारत में शिखर सम्मेलन की मेजबानी को सुविधाजनक बनाने के लिए नई दिल्ली और अन्य क्वाड देशों के साथ ऑस्ट्रेलिया के सहयोग की भी पुष्टि की। इससे पहले, इस साल की शुरुआत में, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था और वहां के प्रधानमंत्री के साथ देश में हिंदू मंदिरों पर हमलों पर चर्चा की थी।

Related posts

Leave a Comment