भारत-बांग्लादेश व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते पर बातचीत शुरू करने पर सहमत

भारत-बांग्लादेश व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते पर बातचीत शुरू करने पर सहमत

भारत और बांग्लादेश व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते-सीईपीए पर जल्द से जल्द अमल करने के लिए बातचीत शुरू करने पर सहमत हो गए हैं। कल दिल्ली में केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और बांग्लादेश के वाणिज्य मंत्री टीपू मुंशी के बीच बैठक में यह निर्णय लिया गया।

दोनो देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते-एफटीए की संभावना पर सहमति के बाद कराये गए अध्‍ययन से पुष्‍ट‍ि हुई है क‍ि व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौता दोनों देशों के लिए व्‍यापारिक और वाणिज्यिक साझेदारी को काफी हद तक आगे बढा सकता है। दोनों पक्षों ने माना कि इस समझौते से रोजगार के नए अवसर उपलब्‍ध होंगे, लोगों के जीवनस्‍तर में सुधार होगा तथा भारत और बांग्‍लादेश में सामाजिक-आर्थिक विकास के अवसर पैदा होंगे।

दोनों मंत्रियों ने आपसी हित के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इनमें सीमा शुल्‍क से अलग अन्‍य बाधाओं और बंदरगाह प्रतिबंधों को हटाने, भारतीय रुपये में व्यापार, कनेक्टिविटी और व्यापार के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना शामिल है।

Related posts

Leave a Comment