भारत और श्रीलंका के बीच मोहाली में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
भारत और श्रीलंका के बीच दो क्रिकेट टेस्ट मैचों की श्रृंखला का पहला मैच आज मोहाली में शुरू हो रहा है। इसके साथ रोहित शर्मा की टेस्ट कप्तानी की भी शुरूआत होगी। विराट कोहली के लिए यह 100वां टेस्ट मैच होगा। इससे पहले घरेलू मैदान पर भारत बीस बार श्रीलंका का सामना कर चुका है, उसने ग्यारह मैच जीते हैं जबकि बाकी नौ मैच ड्रॉ रहे हैं।