भारत ने दूसरे एकदिवसीय क्रिकेट मैच में श्रीलंका को चार विकेट से हराया

भारत ने कोलकाता में श्रीलंका के विरूद्ध दूसरे एकदिवसीय मैच में 216 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चार विकेट से आसान जीत दर्ज की है।

भारत ने कोलकाता में श्रीलंका के विरूद्ध दूसरे एकदिवसीय मैच में 216 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चार विकेट से आसान जीत दर्ज की है। इडेन गार्डन में हुए मुकाबले में बढ़िया गेंदबाज़ी के लिए कुलदीप यादव को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस जीत के साथ ही पहले दो मैच जीतकर भारत ने तीन मैचों की श्रृंखला भी जीत ली है। पहले एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच में भारत ने श्रीलंका को सड़सठ रन से हराया था।

Related posts

Leave a Comment