भारत ने दिसम्बर महीने के लिए संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता संभाली

भारत ने दिसम्बर महीने के लिए संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता संभाली

भारत ने दिसम्‍बर महीने के लिए संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद की अध्‍यक्षता संभाल ली है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के निर्वाचित सदस्य के रूप में अपने दो साल के कार्यकाल में भारत ने दूसरी बार परिषद की अध्यक्षता ग्रहण की है। भारत ने इससे पहले पिछले वर्ष अगस्त में सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता संभाली थी। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थाई प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा कि भारत की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता के दौरान, 14 और 15 दिसंबर को दो प्रमुख बैठकें होंगी। ये बैठकें ”बहुपक्षवाद के नये स्‍वरूप और आतंकवाद की रोकथाम’ के बारे में आयोजित की जाएंगी।

Related posts

Leave a Comment