भारत ने कोविड-रोधी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 75 करोड टीके लगाकर नया इतिहास रचा

भारत ने कोविड-रोधी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 75 करोड टीके लगाकर नया इतिहास रचा है। केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि सब का साथ सबका प्रयास के मंत्र के साथ दुनिया का सबसे बडा टीकाकरण अभियान लगातार नये कीर्तिमान बना रहा है। उन्‍होंने कहा कि देश ने अपनी स्‍वतंत्रता के 75वें वर्ष में टीकाकरण में 75 करोड का आंकडा पार कर लिया है।

सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस महत्‍वपूर्ण उपलब्‍धि पर देश के लोगों को बधाई दी है। उन्‍होंने कहा है कि देश की स्‍वतंत्रता के 75वें वर्ष में 75 करोड कोविड रोधी टीके लगाना एक असाधारण उपलब्‍ध‍ि है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोविड से निपटने में टीकाकरण की महत्‍वपूर्ण भूमिका है। उन्‍होंने कहा कि कई राजनीतिक दलों ने स्‍वदेश में निर्मित दो टीकों के प्रभावों के बारे में अफवाएं फैलाने की कोशिश की लेकिन देश के लोग जागरूक हैं और वे इससे प्रभावित नहीं हुए। अनुराग ठाकुर ने लोगों से अपील की कि वे आगे बढकर टीका लगवाएं।

देश में इस वर्ष 16 जनवरी को टीकाकरण अभियान की शुरूआत की गई थी। 11 सितम्‍बर तक 74 करोड तीस लाख से अधिक डोज दी जा चुकी थी।

Related posts

Leave a Comment