भारत ने कहा है कि वह इस्राइल और फलीस्तीन के नेताओं के साथ लगातार संपर्क में है और मध्य एशिया में जल्द से जल्द शांति बहाल करने और मानवीय सहायता सुनिश्चित करने के लिए संघर्ष रोके जाने के पक्ष में है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रूचिरा कम्बोज ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में कहा कि इस्राइल और हमास के बीच जारी संघर्ष से बडे पैमाने पर जानमाल की क्षति हुई है और मानवीय संकट पैदा हुआ है। उन्होंने जल्द से जल्द स्थिति सामान्य करने और गजा में मानवीय सहायता पहुंचाने के भारत के प्रयासों का उल्लेख किया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भारत आतंकवाद को कतई बर्दाश्त न करने की अपनी नीति पर हमेशा पूरी दृढता से कायम रहा है।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...