भारत ने इंग्लैंड को 49 रनों से हराया; तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की बढ़त बनाई

भारत ने इंग्लैंड को 49 रनों से हराया; तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की बढ़त बनाई

बर्मिंघम के एजबेस्टन में दूसरे टी-ट्वेंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत ने इंग्लैंड को 49 रनों से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है। 171 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्‍लैंड की टीम 17 ओवर में 121 रन ही बना सकी।

इससे पहले, भारत ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 170 रन बनाए। तीसरा और अंतिम टी-ट्वेंटी अंतरराष्‍ट्रीय मैच आज ट्रेंट ब्रिज में खेला जाएगा।

Related posts

Leave a Comment