भारत ने अफगानिस्तान को चिकित्सा सहायता की 13वीं खेप भेजी

भारत ने अफगानिस्तान को चिकित्सा सहायता की 13वीं खेप भेजी

भारत ने अफगानिस्तान को चिकित्सा सहायता की 13वीं खेप भेजी है, जिसमें आवश्यक दवाएं और सर्जिकल उपकरण शामिल हैं। यह सामान काबुल के इंदिरा गांधी बाल अस्‍पताल के अधिकारियों को सौंपा गया। अब तक, भारत ने लगभग 45 टन चिकित्सा सहायता की आपूर्ति की है, जिसमें जीवन रक्षक दवाएं, टीबी की दवाएं, पांच लाख कोविड रोधी टीके और सर्जिकल उपकरण शामिल हैं। इसके अलावा, भारत ने अफगान लोगों के लिए 40 हजार मीट्रिक टन गेहूं की आपूर्ति भी की है।

Related posts

Leave a Comment