भारत ने UNSC में पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो की अपमानजनक टिप्पणी को बेहद असभ्य और घटिया दर्जे का बताया

भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो की अपमानजनक टिप्पणी को बेहद असभ्य और घटिया दर्जे का बताया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने आज कहा कि पाकिस्तान ओसामा बिन लादेन को शहीद बताकर महिमामंडित करता है और लखवी, हाफिज सईद, मसूद अजहर, साजिद मीर और दाऊद इब्राहिम जैसे आतंकवादियों को पनाह देता है।

उन्‍होंने कहा कि कोई अन्य देश इस बात पर गर्व महसूस नहीं कर सकता कि उसके यहां ऐसे 126 लोग और 27 संगठन हैं जो आतंकवादी ठहराए गए हैं।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री 1971 के वे दिन भूल गए जब पाकिस्तानी शासकों द्वारा स्‍थानीय बंगालियों और हिंदुओं का नरसंहार किया गया था। उन्होंने कहा कि यह एक दुर्भाग्य है कि अपने अल्‍पसंख्‍यक समुदाय के साथ पाकिस्तान के व्‍यवहार में अभी भी कोई बदलाव नहीं आया है। ऐसे में भारत पर आक्षेप लगाने का उसका कोई हक नहीं बनता।

अरिंदम बागची ने कहा कि आतंकवाद और आतंकवादी संगठनों को प्रायोजित करने, आश्रय देने और सक्रिय रूप से उनका वित्त पोषण करने के बारे में पाकिस्‍तान की निर्विवाद भूमिका जांच के दायरे में है।

अरिंदम बागची ने कहा कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री की हताशा उनके अपने देश के आतंकवादी संगठनों की ओर ही इशारा करती है जो सरकार का हिस्‍सा बन चुके हैं।

Related posts

Leave a Comment