भारत ने 99 देशों के पूर्ण टीकाकरण करवा चुके यात्रियों को क्‍वारंटीन से छूट दी

भारत ने 99 देशों के पूर्ण टीकाकरण करवा चुके यात्रियों को क्‍वारंटीन से छूट दी

भारत ने पूरी तरह से कोवि़ड रोधी टीका लगवा चुके 99 देशों के यात्रियों को भारत आने की अनुमति दे दी है। उन्‍हें अब क्‍वारंटीन में नहीं रहना होगा, लेकिन सभी यात्रियों पर लागू होने वाले कुछ मानकों का पालन करना होगा। सरकार चाहती है कि ऐसे यात्री भारत आने के बाद 14 दिनों तक अपने स्‍वास्‍थ्‍य की निगरानी रखें। इन देशों के यात्रियों को एयर सुविधा पोर्टल पर पूरी तरह टीका लगवाने का स्‍व-घोषणा पत्र प्रस्‍तुत करना होगा और 72 घंटे से कम समय की आरटीपीसीआर नेगेटिव जांच रिपोर्ट देनी होगी।

सरकार का यह फैसला ऐसे समय में आया है जब भारत ने गैर चार्टर विमानों से विदेशी पर्यटकों को आने की अनुमति दे दी है।

Related posts

Leave a Comment