भारत ने 6-जी तकनीक के लिए दो सौ से अधिक पेटेंटस कराए हैं। संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज भारत 6-जी एलाइंस के उदघाटन अवसर पर ये बात कही। उन्होंने बताया कि भारत 6-जी एलाइंस में उद्योग और शिक्षण संस्थान केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम करेंगे। उन्होंने बताया कि एलाइंस में 6-जी तकनीक से जुडे सभी मुददों पर व्यवस्थित रूप से कार्य किया जायेगा। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि भारत 5-जी पारिस्थितकी तंत्र विकसित करने वाले दुनिया के शीर्ष तीन देशों में शामिल हो गया है। देश में दो लाख 70 हजार 5 जी साइट तैयार हो गई हैं।
अश्विनी वैष्णव ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार ने पिछले नौ वर्षों में दूरसंचार क्षेत्र में काफी बदलाव किए हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया आज भारतीय दूरसंचार क्षेत्र की ओर देख रही है।