रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारत क्षेत्रीय सुरक्षा, स्थिरता और शांति के लिए अफ्रीकी देशों के साथ सहयोग करेगा। वे आज पुणे में भारत-अफ्रीका सेना प्रमुखों के प्रथम सम्मेलन में बोल रहे थे। यह सम्मलेन दूसरे भारत-अफ्रीका संयुक्त सैन्य अभ्यास से अलग आयोजित किया गया है। राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत अफ्रीकी देशों में रक्षा, आर्थिक तथा सामाजिक विकास में सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भारत और अफ्रीका के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास एफ इंडेक्स (AFINDEX) से दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाने में मदद मिल रही है।
सम्मेलन की शुरूआत सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडेय के संबोधन के साथ हुई। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन रक्षा और सुरक्षा क्षेत्र में नया अध्याय है। यह सम्मेलन रक्षा सहयोग की दिशा में महत्वपूर्ण है और भारत ने अफ्रीकी देशों में शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने में हमेशा सहयोग दिया है। जनरल मनोज पांडेय ने बताया कि भारत ने इथियोपिया और नाइजीरिया में रक्षा सलाह केंद्रों की स्थापना में सहयोग किया है। इस सम्मेलन में दस अफ्रीकी देशों के सेना प्रमुख तथा 31 देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे है।