भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्हें और उनके संपर्क में आए भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच भरत अरुण, फील्डिंग कोच आर. श्रीधर और फिजियोथेरिपिस्ट नितिन पटेल को एहतियाती तौर पर पृथकवास में रखा गया है। शास्त्री रैपिड एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए थे। ये चारों आर.टी.-पी.सी.आर. जांच की रिपोर्ट आने तक पृथकवास में रहेंगे।
ओवल में भारत और इंग्लैंड के बीच जारी चौथे टेस्ट मैच पर कोई खतरा नहीं है। खिलाड़ियों की जांच रिपोर्ट दो बार निगेटिव आई है।