भारत के मान सिंह ने हांगकांग में एशियाई मैराथन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता

भारत के मान सिंह ने आज हांगकांग में एशियाई मैराथन चैंपियनशिप 2024 में दो घंटे 14 मिनट और 19 सेकंड के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय के साथ स्वर्ण पदक जीत लिया। 34 वर्षीय भारतीय मैराथन धावक ने चीन के हुआंग योंगझेंग को 65 सेकंड के अंतर से हरा दिया। किर्गिस्तान के तियापकीन इल्या 2 घंटे 18 मिनट 18 सेकेंड के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इससे पहले मान सिंह ने मुंबई मैराथन 2023 में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 2 घंटे16 मिनट 58 सेकंड का समय लिया था।

महिलाओं की स्पर्धा में भारत की अश्विनी जाधव 2 घंटे 56 मिनट 42 सेकेंड के साथ आठवें स्थान पर और ज्योति गावटे 3 घंटे 6 मिनट 20 सेकेंड के साथ 11वें स्थान पर रहीं। पेरिस 2024 ओलंपिक के महिला मैराथन के लिए प्रवेश मानक 2 घंटे 26 मिनट 50 सेकंड है।

Related posts

Leave a Comment