भारत के प्रोफेसर बिमल एन पटेल को 5 साल के लिए अंतरराष्ट्रीय विधि आयोग के लिए चुना गया

भारत के प्रोफेसर बिमल एन पटेल को पांच साल के लिए अंतरराष्ट्रीय विधि आयोग के लिए चुना गया है। उनका कार्यकाल 1 जनवरी 2023 से शुरू होगा। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने कहा कि अंतरराष्‍ट्रीय विधि आयोग में भारत का योगदान नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को बनाए रखने की प्रतिबद्धता को दर्शाएगा। मिशन ने उन सभी देशों के प्रति आभार व्यक्त किया, जिन्होंने एशिया-प्रशांत समूह में सबसे अधिक वोट के साथ भारत के उम्मीदवार पर अपना विश्वास जताया।

Related posts

Leave a Comment