भारत के कृषि और प्रसंस्‍कृत खाद्य उत्‍पादों के निर्यात में 30 प्रतिशत की वृद्धि

भारत के कृषि और प्रसंस्‍कृत खाद्य उत्‍पादों के निर्यात में 30 प्रतिशत की वृद्धि

भारत के कृषि और प्रसंस्‍कृत खाद्य उत्‍पादों के निर्यात में 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। चालू वित्‍त वर्ष के पहले चार महीनों में पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में यह निर्यात बढकर नौ हजार 598 मिलियन डॉलर हो गया है। वाणिज्‍य और उद्योग मंत्रालय ने बताया है कि सरकारके उपायों से कुल निर्यात लक्ष्‍य का 40 प्रतिशत चालू वित्‍त वर्ष के पहले चार महीनों में ही हासिल कर लिया गया है। मंत्रालय ने कहा है कि वर्ष 2022-23 के लिए कृषि और प्रसंस्‍कृत खाद्य उत्‍पादों का निर्यात लक्ष्‍य 23 अरब डॉलर रखा गया है। चालू वित्‍त वर्ष के पहले चार महीनों में करीब 10 अरब डॉलर का निर्यात किया जा चुका है।

ताजा फल और सब्जियों के निर्यात में भी चार प्रतिशत की बढोत्‍तरी दर्ज की गई। जबकि प्रसंस्‍कृत फलों और सब्जियों का निर्यात 51 प्रतिशत बढ़ा है। मांस, डेयरी और मुर्गी पालन उत्‍पादों के निर्यात में 11 दशमलव छह नौ प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

Related posts

Leave a Comment