भारत और जापान की नौसेनाओं का छठा समुद्री युद्धाभ्‍यास रविवार को बंगाल की खाड़ी में शुरू हुआ

भारत और जापान की नौसेनाओं का छठा समुद्री युद्धाभ्‍यास रविवार को बंगाल की खाड़ी में शुरू हुआ। भारतीय नौसेना ने इस संयुक्‍त युद्धाभ्‍यास का आयोजन किया है।

जापान के युद्धपोत का नेतृत्‍व एस्‍कॉर्ट फलोटिला फोर के कमांडर रीयर एडमिरल हिरता तोशीयुकी कर रहे हैं जबकि भारतीय नौसेना के जहाजों का नेतृत्व पूर्वी बेड़े के फलैग आफिसर कमांडिंग रीयर एडमिरल संजय भल्ला, कर रहे हैं।

भारतीय नौसेना के अभ्‍यास में भाग लेने वाले जापान इज़ुमो, एक हेलीकॉप्टर वाहक, और मिसाइल विध्‍वंसक ताकानामी का बंगाल की खाड़ी में आगमन पर स्वागत किया। भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व स्‍वदेश में निर्मित तीन युद्धपोतों द्वारा किया जा रहा है इनमें सह्याद्री, बहुउद्देश्यीय स्टील्थ फ्रिगेट और पनडुब्बी रोधी युद्धपोत कदमत तथा कावारत्ती शामिल हैं। इस सयुक्‍त अभ्‍यास के दो चरण होंगे एक समुद्र में होगा और दूसरा विशाखापत्‍तम बंदरगाह पर होगा।

यह संयुक्‍त अभ्‍यास दोनों देशों के समुद्री बलों के बीच परस्‍पर समन्‍वय को मजबूत करने तथा अनुभवों को साझा करने का प्रयास है।

Related posts

Leave a Comment