भारत के औषधि उत्पादों के निर्यात में वर्ष 2013 की तुलना में 2022 में अप्रैल से अक्टूबर की अवधि में 138 प्रतिशत की शानदार वृद्धि हुई है। केन्द्रीय रसायन और उवर्रक मंत्री डॉ0 मनसुख मांडविया ने बताया कि चालू वित्त वर्ष में औषधियों का निर्यात 90 हजार करोड रूपये मूल्य का हुआ। 2013 की इसी अवधि में यह 37 हजार 988 करोड रूपये का था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत, विश्व में औषधि क्षेत्र में प्रमुख निर्यातक के रूप में उभरा है।
भारत के औषधि उत्पादों के निर्यात में 138 प्रतिशत की शानदार वृद्धि