भारत की प्रगति और समृद्धि से युगांडा को भी लाभ होगा: विदेश मंत्री डॉ जयशंकर

भारत की प्रगति और समृद्धि से युगांडा को भी लाभ होगा: विदेश मंत्री डॉ जयशंकर

विदेश मंत्री डॉक्‍टर एस. जयशंकर ने कल युगांडा में भारतीय व्‍यापार समुदाय के साथ विचार-विमर्श किया। उन्‍होंने भारत और युगांडा के द्विपक्षीय संबंधों में योगदान के लिए व्‍यापारी समुदाय की सराहना की तथा दोनों देशों के विकास के लिए व्‍यापारिक संबंध और मजबूत करने के लिए प्रोत्‍साहित किया। उन्‍होंने कहा कि भारत की प्रगति और समृद्धि से युगांडा को लाभ होगा।

डॉ. जयशंकर इस महीने की दस से 15 तारीख तक युगांडा और मोजांबिक की यात्रा पर हैं। वे मोजांबिक के विदेश मंत्री के साथ संयुक्‍त आयोग की पांचवीं बैठक की सह अध्‍यक्षता करेंगे। मोजांबिक में वे भारतवंशियों से भी बातचीत करेंगे।

Related posts

Leave a Comment