ज्योति सुरेखा वेनम और ओजस प्रवीन देवताले की भारतीय जोड़ी ने तुर्की के अंताल्या में तीरंदाजी विश्व कप 2023 स्टेज 1 में कम्पाउंड मिक्स्ड टीम का स्वर्ण पदक जीत लिया है। भारतीय जोड़ी ने चीनी ताइपे के चेन यी हसन और केम चीह लुन को पराजित किया। कम्पाउंड मिक्स्ड टीम में यह भारत का दूसरा विश्व कप स्वर्ण पदक है। इससे पहले ज्योति और अभिषेक वर्मा की जोड़ी ने पेरिस 2022 में विश्व कप में अपना पहला स्वर्ण पदक जीता था। महिला कम्पाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा में ज्योति सुरेखा सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। भारतीय रिकर्व तीरंदाजी टीम ने भी फाइनल में प्रवेश किया। सेमी-फाइनल मुकाबले में भारत ने नीदरलैंड को छह-दो से हराया। अब फाइनल में भारतीय टीम का सामना चीन से होगा।
Related posts
कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।
शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता...
RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।
RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS) द्वारा...
पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 22 रन की जीत दर्ज की। मुकाबले में गेंदबाजों और बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन ने मैच का रुख तय किया।
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच स्कोरकार्ड: 22 रन से जीता पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेले...